Breaking: जबलपुर में अगले तीन दिन सख्त लॉक डाउन
जबलपुर। संस्काधानी जबलपुर में अगले तीन दिन सख्त लॉक डाउन रहेगा। प्रशासकीय सूत्रों के अनुसार कलेक्टर भरत यादव ने तीन दिन के लिए टोटल लॉक डाउन की घोषणा की है इसमे 2 पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। जानकारी के मुताबिक सब्जी और दूध की दुकानों के लिए भी समय निर्धारित कर दिया गया है।
2 और 4 चके के वाहन के साथ 3 चके के वाहन 3 दिनों के लिये पूर्णत प्रतिबंध रहेंगे यह अवधि 7, 8, 9 अप्रेल तक लागू होगी। ईसी तरह किराना दुकानों का समय सुबह 6 से 11 बजे तक, दूध दुकानों का समय सुबह 5 से 9,शाम 5 से 8बजे तक रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

