Breaking: जबलपुर के घंसौर में बकरी चराने के विवाद पर डबल मर्डर, संघर्ष में तीन गम्भीर
जबलपुर (यशभारत)। बकरी चराने को लेकर आज तिलवारा थाना अंतर्गत घंसौर ग्राम में इतना विवाद बढ़ गया कि 2 की हत्या हो गई।
इस दौरान हुए दो पक्षों के बीच संघर्ष में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना रात 9:00 बजे की है। घटना स्थल पर पुलिस बल पहुंच गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घंसौर ग्राम में बकरी चराने को लेकर मल्लाह और यादव परिवार में लड़ाई हो गई ।
इसमें लाठी और डंडे से हमला हुआ स्थिति इतनी कठिन हो गई थी हालात इतनी गंभीर हो गए थे कि मल्लाह परिवार से रामजी यादव उम्र 45 वर्ष और यादव परिवार की ओर से खेम सिंह उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस खूनी संघर्ष में तीन लोग और घायल हुए हैं जिन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है खबर लिखे जाने तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल और तिलवारा टीआई मौके पर पहुंच गए थे।

