jabalpurLatestमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

BREAKING: जबलपुर के ग्वारीघाट में विसर्जन जुलूस में विवाद, पुलिस पर पथराव, आगजनी

जबलपुर। जबलपुर की प्रसिद्ध महारानी काली माता पड़ाव समिति की प्रतिमा के नर्मदा में विसर्जन को लेकर ग्वारीघाट इलाके में विवाद हुआ है।

IMG 20181023 WA0014

यहां समिति से जुड़े लोगों ने नर्मदा नदी में प्रतिमा का जबरदस्ती विसर्जन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और समिति से जुड़े लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद लोगों ने पुलिस की कई गाड़ियां जला दी। वहीं जमकर पथराव भी किया गया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस जवान घायल हो गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने ग्वारीघाटा इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दस लोग घायल हुए हैं।

IMG 20181023 WA0015

मौके पर कलेक्टर छवि भारद्वाज के अलावा एसपी भी पहुंचे हुए हैं और बलवाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पथराव करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं समिति से जुड़े लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

IMG 20181023 WA0016I

दरअसल हाई कोर्ट ने प्रतिमा विसर्जन को लेकर आदेश जारी किया है कि नर्मदा नदी में मूर्तियों का विसर्जन नहीं होगा। इसके लिए अलग से एक कुंड बनाया गया है, जिसमें विसर्जन होना था। लेकिन पड़ाव की महारानी से जुड़ी समिति से जुड़े लोगों ने जबरदस्ती मूर्ति को नर्मदा में विसर्जित करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर हालात बेकाबू हो गए और यहां पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई गाड़ियां फूट गई हैं। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियां भी फोड़ डाली हैं।Jabalpur%20violence%201jabalpur%20violence%205violence%20jabalpur%202

ये जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों से निकलता है। इसमें 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाता है। इसमें शामिल होने के लिए आस-पास के इलाकों से हजारों लोग आते हैं। इस जुलूस को लेकर पहले ही पुलिस ने समिति से जुड़े लोगों के साथ बैठक करके समझाइश दी थी कि प्रतिमा विसर्जन नर्मदा नदी में नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद समिति ने आज सुबह ग्वारीघाट में प्रतिमा विसर्जन की कोशिश की, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

Leave a Reply

Back to top button