jabalpur

Breaking: इससे पहले पुलिस कुछ पूछ पाती बदहवास हालत में मिली युवती ने तोड़ा दम, ढीमरखेड़ा क्षेत्र का मामला

कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्वाल बाबा के पास देर शाम सड़क पर एक युवती बदहवास हालत में मिली। इससे पहले पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाती युवती ने दम तोड़ दिया। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि यह युवती कौन है? पुलिस शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। युवती के सड़क पर पड़े होने की सूचना पर
युवती से मौके पर ही पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की कोशिश की थी, लेकिन जब तक वह कुछ बता पाती उसकी मौत हो गई, ग्रामीणो के मुताबिक़ युवती किसी युवक के साथ स्कूटी में यहां आई थी, युवती की हालत बिगड़ने पर युवक स्कूटी लेकर भाग गया। माना जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है । उधर यह भी पता चला कि मौके पर पुलिस को एक युवक की फटी हुई फोटो मिली है, पुलिस फोटो के टुकड़ो को आपस में जोड़ कर पहचान की कोशिश कर रही है। संभावना है कि युवती उसी युवक के साथ वहा स्कूटी से गई होगी। बहरहाल स्लीमनाबाद एसडीओपी पी के सारस्वत और ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी रेखा प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर जांच में जुटे हैं। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply