BREAKING: अब 3 मिनट पहले होगी चन्द्रयान-2 की लैंडिंग

बेंगलुरु। ISRO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि अब विक्रम लैंडर को चांद पर उतरने के लिए 50 मिनट से भी कम समय बचा है। हम चंद्रयान 2 के लैंडिंग की ऐतिहासिक घटना के लिए तैयार हैं। अब यह लैंडिंग 3 मिनट पहले 1.52 मिनट पर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से बेंगलुरू पहले हीपहुंच चुके हैं। चंद्रयान-2 की लैंडिंग के समय वे स्पेस सेंटर में रहेंगे और देशभर के चुनिंदा बच्चों के साथ इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।
– इस बीच देशभर में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं। जगह-जगह मंदिरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जा रही हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी विशेष पूजा की गई।
Less than 3 hours to go !
Watch the live telecast from 1:15 AM IST on our website https://bit.ly/2k36gLp and on DD National.
Live streaming also available on:
Youtube: https://bit.ly/2lEdIwU , Facebook: https://www.facebook.com/ISRO
– विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर उतरने में कुछ घंटे अभी बाकि हैं और इससे पहले इसरो चीफ के सिवान का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि आज हम चांद की उस सतह पर उतरेंगे जहां आज तक कोई नहीं गया। हम सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर कॉन्फिडेंट हैं। हमें बस आज रात का इंतजार है।
– चंद्रयान-2 को लेकर ममता बनर्जी का बयान आया है कि यह सरकार का आर्थिक मंदी से ध्यान भटकाने का प्रयास है।
– प्रधानमंत्री मोदी आज चंद्रयान-2 की लैंडिंग इसरो वैज्ञानिकों के साथ देखेंगे और इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लोगों से कहा है कि 130 करोड़ भारतीयों का इंतजार खत्म होने को है। आप अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करें मैं उन्हें शेयर करूंगा।
– चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लेकर देशभर में तैयारियां हो रही हैं। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह हर कोई बनना चाहता है और इसलिए लोगों ने देर रात यह लैंडिंग देखने की तैयारी कर ली है।
– पूरे देश में इसरो के इस अभियान की सफलता के लिए मंदिरों में पूजा और हवन किए जा रहे हैं, लोग लगातार भगवान से इस मिशन की सफलता की कामना कर रहे हैं।
– चंद्रयान-2 से अलग हुए विक्रम लैंडर की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी और इस आप लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं। बेंगलुरू स्थित सैटेलाइट कंट्रोल सेंटर (SCC) बिल्डिंग से यह सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे तमाम समाचार चैनल दिखाएंगे। इसके अलावा नेशनल जियोग्राफिक चैनल और हॉटस्टार भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन दोनों ही चैलनों पर शुक्रवार रात 11.30 बजे से कवरेज शुरू कर दिया जाएगा।