Site icon Yashbharat.com

Breaking पेड़ से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो नहर में समाई; रेस्क्यू जारी

20251129 142608 scaled

रामनगर, मैहर– थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत मनकीसर के पास देर रात एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन बुकिंग छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद पेड़ से जोरदार टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरा। हादसे में सूत्रों के सवार लोगों का पता नहीं लग पा रहा जिससे हादसे की गम्भीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना का समय रात का होने के कारण कुछ देर तक घटना की जानकारी किसी को नहीं लग पाई। सुबह होते-होते ग्रामीणों ने नहर में गिरी बोलेरो को देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस तथा प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गए। नहर का पानी रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि वाहन तक आसानी से पहुँचा जा सके। रेस्क्यू टीम लगातार वाहन में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है। तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और वाहन को नहर से बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Exit mobile version