Thursday, May 14, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

खजुराहो सीट पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 5 लाख 41 हजार 229 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

कटनी/ पन्ना खजुराहो लोकसभा सीट पर मतगणना सम्पन्न हो गई है। खजुराहो सीट पर बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा भी जीत चुके हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 5 लाख 41 हजार 229 वोटों से हराया है।

Screenshot 20240604 194814 Chrome

इस लोकसभा सीट पर कुल 1842095 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 970660 हैं और महिला मतदाता 871388 हैं।

वीडी शर्मा को 772774 वोट मिले है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी रहे बीएसपी के प्रत्याशी कमलेश पटेल को कुल सवा दो लाख से अधिक वोट मिले है। तीसरे नम्बर पर इंडी गठबंधन की ओर से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति राजा भैया तीसरे नंबर रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम