कांग्रेस से BJP ने छीनी अमरवाड़ा सीट, कांटे की टक्कर, 12 राउंड में आगे रही कांग्रेस

13 07 2024 kamlesha shah vd cm

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के बाद कांग्रेस और कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट को उपचुनाव में भाजपा अपने लिए आसान मान रही थी, पर जीतने में पार्टी को पसीना आ गया। पहले पांच को छोड़कर 17वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा इनवाती आगे चल रहे थे।

लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा को 15,039 मतों की बढ़त मिली थी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देवीराम भलावी 28,723 वोट ले गए। इसे भी कांग्रेस की हार का बड़ा कारण माना जा रहा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भलावी को 18,231 मत मिले थे।

अंतिम चार चरणों में भाजपा के कमलेश शाह ने बढ़त बनाई। कुल 20 में से 12 राउंड में कांग्रेस आगे रही। इस बीच दो ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतगणना रोकी गई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को घेरा। अंततः भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 3027 मतों से विजयी घोषित किए गए

इसे भी पढ़ें-  यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में सियासी हलचल: शिवसेना सांसद संजय राउत ने की सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, बोले-'हम भी योगी जी को बहुत प्यार करते हैं, अगर योगी नहीं तो यूपी भी नहीं'; हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श