bjp sangathan election भाजपा संसदीय बोर्ड नड्डा की जगह जल्द ही कार्यवाहक अध्यक्ष चुनेगा, जानिए कब होंगे संगठन चुनाव

images 28 1

bjp sangathan election भाजपा संसदीय बोर्ड पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह जल्द ही कार्यवाहक अध्यक्ष चुनेगा और वही कार्यवाहक अध्यक्ष संगठन चुनाव होने पर अगले साल तक पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालेगा।

पिछली बार भी अमित शाह के गृहमंत्री बन जाने के बाद जून 2019 मे जेपी नड्डा कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हो गए थे, लेकिन संगठन चुनाव होने के बाद 20 जनवरी को उन्होंने अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली थी। भाजपा ने संगठन चुनाव का खाका तैयार कर लिया है।

चुनाव कार्यक्रम

  • सदस्यता अभियान -1 अगस्त से 15 सितंबर
  • सक्रिय सदस्यता अभियान – 16 से 30 सितंबर
  • सदस्य सत्यापन – एक से 15 अक्टूबर
  • मंडल अध्यक्षों का चुनाव – एक से 15 नवंबर
  • जिलाध्यक्षों का चुनाव – 16 से 30 नवंबर
  • प्रदेशाध्यक्षों व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य का चुनाव – एक से 15 दिसंबर
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव – 15 दिसंबर के बाद
इसे भी पढ़ें-  कटनी में मतदाता जागरूकता अभियान: तिलक कॉलेज में निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन; 75 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेता अब विधानसभा स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा