Latest

आंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीरें हटाने के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार!

आंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीरें हटाने के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता के कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को दलित विरोधी करार दिया है. आतिशी का कहना है कि आज बीजेपी ने अपनी असली मानसिकता का प्रमाण देश के सामने रख दिया है. सदन में इस मुद्दे को लेकर AAP के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.

Back to top button