BJP Candidate List For Lok Sabha Chunav: : BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार! वाराणसी से फिर एक बार मैदान में उतर सकते हैं PM नरेंद्र दामोदर दास मोदी
BJP Candidate List For Lok Sabha Chunav: : BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार! वाराणसी से फिर एक बार मैदान में उतर सकते हैं PM नरेंद्र दामोदर दास मोदी

BJP Candidate List For Lok Sabha Chunav: : BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार! वाराणसी से फिर एक बार मैदान में उतर सकते हैं PM नरेंद्र दामोदर दास मोदी ।मिशन 370 पूरा करने के लिए बीजेपी का पूरा फोकस अब उम्मीदवारों के चयन पर है. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची इसी हफ्ते जारी हो सकती है. ल।
इसमें करीब 100 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम हो सकता है. पीएम मोदी के तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरने की पूरी संभावना है. बुधवार को, नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी ने लगभग दर्जन भर राज्यों के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है. बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हर राज्य के नेताओं से अलग-अलग बात करेंगे. हर स्टेट से मुख्यमंत्री, राज्य प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. इन बैठकों में ही लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट को फाइनल टच दिया जाएगा.
बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान से जुड़ी एक अहम बैठक गुरुवार को होगी. नई दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है. पार्टी की पहली लिस्ट को अंतिम मंजूरी यहीं से मिलेगी. बीजेपी के लगभग 100 उम्मीदवारों की पहली सूची 1 या 2 मार्च को जारी होने की संभावना है. चुनाव समिति की बैठक में उन सीटों पर विचार किया जा सकता है जहां 2019 में बीजेपी हार गई थी. जिन्हें हालिया चुनाव के जरिए राज्यसभा नहीं भेजा जा सका, उनकी लोकसभा में उम्मीदवार पर भी मंथन हो सकता है.
पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए आगामी चुनाव में कम से कम 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. बीजेपी के नेताओं को पूरा भरोसा है कि वे 2024 में 2019 के आंकड़े से कहीं आगे निकल जाएंगे. आत्मविश्वास का अंदाजा इस बात से लगाएं कि पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों को तीसरे टर्म के पहले 100 दिनों का खाका तैयार करने को कह दिया है.
पीएम मोदी ने बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को भी लोकसभा चुनाव 2024 में 400+ सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है. बीजेपी सिर्फ सीटों की संख्या बढ़ाने पर ही नहीं, वोट शेयर बढ़ाने पर भी जोर दे रही है. यही वजह है कि पार्टी ने हाल के दिनों में कई दलों को NDA के कुनबे में जोड़ा है.
बीजेपी चाहती है कि वह 1984 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से भी बड़ी जीत दर्ज करे. इंदिरा गांधी के निधन के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने 49.10% वोट हासिल करते हुए 414 सीटें जीती थीं. बीजेपी सीटों के उस आंकड़े के साथ-साथ वोट शेयर में भी कांग्रेस से आगे निकलना चाहती है. 2019 आम चुनाव में बीजेपी को 37.36 प्रतिशत वोट मिले थे.








