katniमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

BJP प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद VD शर्मा ने किया एनकेजे थाने के नवीन भवन का उद्घाटन

कटनी। कटनी जिले में विकास के कार्यों की लंबी श्रंखला है इसी के तहत आज न्यू कटनी के नवीन भवन का शुभारंभ सांसद श्री वीडी शर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पूरे पुलिस मोहकमे को नवीन भवन के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को सुविधाएं के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

IMG 20210807 WA0021

IMG 20210807 WA0020सांसद श्री शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए सुविधायुक्त भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होनें पूरे थाना भवन का निरीक्षण भी किया तथा इसके निर्माण को सराहा।

इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री  शैलेन्द्र बरुआ, जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक,  संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, पूर्व महापौर  शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यस्मिति सदस्य  पीताम्बर टोपनानी, पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी, सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। थाना प्रभारी नीरज दुबे ने सभी की आगवानी की।
News updating…

Back to top button