#MP Vidhansabha Elections

BJP नेता गिरिराज सिंह ने शेयर किया वीडियो, प्रियंका गांधी के बारे में ये कह डाला..

न्‍यूज डेस्‍क। बिहार में पांच सीटों पर आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। बेगूसराय सीट से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने मतदान किया और उसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को डरपोक बताया।

पटना, जेएनएन। भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के बड़हिया मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान करने के बाद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा और उन्हें डरे सहमे, हताश लोगों की जमात बता दिया। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो तो डरपोक हैं। अपने को नेता मानती हैं लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वो देश के पीएम के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकें।

मतदान से पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और फिर वोट देने के लिए कतार में लग गए। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैंने मुंगेर के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह के पक्ष में वोट डाला है। अब मैं बेगूसराय जा रहा हूं जहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं। वहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करूंगा।

गिरिराज सिंह बेगूसराय सीट से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं और आज सीट पर भी मतदान हो रहा है, जहां उनके सामने जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार हैं। इस सीट पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीए इस बार 400 के पार जाएगा। गंगा के इस पर और उस पर मोदी लहर है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की हवा निकल जाएगी। पार्टी ने मुझे इसलिए बेगूसराय भेजा ताकि कोई उसे पाकिस्तान न बना सके। भारत मां का बेटा मातृभूमि की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।

बता दें कि बिहार की बेगूसराय ऐसी सीट है जिस पर काफी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि इस सीट पर काफी विवादित और चर्चित कन्हैया कुमार लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार के सामने बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह हैं। कन्हैया कुमार सीपीआई के उम्मीदवार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सीपीआई को यहां से एक फीसदी से भी कम वोट मिला था।

कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह चुनाव लड़ने के तरीके को लेकर भी चर्चा में हैं। कन्हैया कुमार जहां एक तरफ क्राउड फंडिंग से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं गिरिराज सिंह के पास काफी अचल संपत्ति है।

Leave a Reply

Back to top button