chunav 7th phase लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पीएम मोदी, अनुराग कंगना सहित कई की किस्मत लगेगी, जानिए दिलचस्प मुकाबले

lkasabha canava 2024 caranae 7 fe33da48a46e51e6a9a0aaa0ed9b76a6

chunav 7th phase लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है। इस चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर कुल 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भी सीटें शामिल हैं।

नरेंद्र मोदी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना चेहरा बनाया है।

अनुराग ठाकुर: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट भी खास है। यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवीं बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वह मोदी सरकार में अभी खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। इस चुनाव में उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने हेमराज को प्रत्याशी बनाया है।

कंगना रनौत: इस चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में कुछ ऐसे हैं जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं कंगना रनौत। फिल्म अभिनेत्री कंगना को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य सिंह का परिवार मंडी लोकसभा सीट का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुका है।

रवि किशन: सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शुमार गोरखपुर में भी वोटिंग होगी। यहां से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से वह मौजूदा सांसद भी हैं। गोरखपुर वही सीट है जहां से उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद हुआ करते थे। यहां की राजनीति में गोरक्षपीठ का काफी असर रहता है।

उपेंद्र कुशवाहा vs पवन सिंह: बिहार की काराकाट सीट इस चुनाव में खूब चर्चा में है। रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। महागठबंधन की ओर से कॉम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह उतरे हैं। इसके अलावा निर्दलीय उतर कर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।