BJP को मिली हार पर शिवसेना का तंज, कहा- जनता को हल्के में लेंगे तो यही होगा
नई दिल्ली. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के बाद झारखंड भी भाजपा के हाथ से निकल गया है। यहां चुनाव पूर्व हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को जनता ने सत्ता की चाबी सौंप दी है। ऐसे में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए उसपर हमला बोला है। उसका कहना है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त हिंदुस्तान की बात करती है और अब कई राज्य भाजपामुक्त हो गए हैं। पार्टी का कहना है कि यहां प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रचार के लिए उतारा गया लेकिन भाजपा को जीत नहीं मिली। शिवसेना का कहना है कि यदि जनता को हल्के में लिया जाएगा तो यही होगा।

