Site icon Yashbharat.com

BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल दायित्व से मुक्त, वापस RSS में मिली ये जिम्मेदारी

images 13

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को वापस बुलाया है। बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आरएसएस का वरिष्ठ प्रचारक होता है, जो दोनों संगठनों के बीच समन्वय का काम करता है। उनके स्थान पर वी. सतीश को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रामलाल को अब आरएसएस का अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। संपर्क प्रमुख कि जिम्मेदारी अनिरुद्ध देशपांडे के पास है। इसके अलावा आरएसएस ने एक और बदलाव करते हुए गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है।

रामलाल बीते करीब एक दशक से बीजेपी के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी आरएसएस के मूल संगठन में वापसी हुई है। बता दें कि आरएसएस अपने आनुषांगिक संगठनों से समन्वय के लिए उनमें अपने प्रचारकों को भेजता है।

Exit mobile version