मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

PM मोदी के दौरे से पहले आरएसएस की गोपनीय बैठक, शामिल हुए सीएम डॉ. रमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है. इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छत्तीसगढ़ इकाई की अहम बैठक रायपुर में हो रही है. बेहद गोपनीय रखी गई इस बैठक में सीएम डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पार्टी की नीति पर बैठक में चर्चा की जा रही है. इसके अलावा पीएम की सभा में रखे जाने वाले विषय और संघ व बीजेपी के कामकाज को लेकर भी चर्चा की जा रही है. बैठक इतनी गोपनीय रखी गई है कि इसकी जानकारी बीजेपी व आरएसएस के कई पदाधिकारियों को भी नहीं दी गई है.

आरएसएस की ये गोपनीय बैठक रायपुर के रोहणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान में हो रही है. आरएसएस के संगठन महामंत्री रामलाल अग्रवाल, संघ के सरकारवाहक डॉ. कृष्णगोपाल बैठक ले रहे हैं. इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित बीजेपी कोर कमेटी के भी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply