Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Big Breaking जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भाजपा में शामिल

Big Breaking जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर के महापौर कांग्रेस नेता जगत बहादुर सिंह अन्नू ने BJP ज्वाइन कर ली है ! श्री अन्नू के साथ कई और कांग्रेसी भी बीजेपी में शामिल हुए। अन्नू सहित इन कांग्रेस नेताओं का भोपाल में जमावड़ा था।

सूत्रों के मुताबिक अन्नू को बीजेपी आलाकमान की ओर से विगत कुछ दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चा हो चुकी थी जिस पर आज अंतिम निर्णय हो गया है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव केबाद से ही कांग्रेस से नेताओं का मोह भंग होता जारहा है।जगत बहादुर सिंह के बीजेपी में आने के बाद जबलपुर ही नहीं पूरे महाकोसल में भाजपा को बड़ा फायदा होना तय है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम