Latest

बिग ब्रेकिंग: सीएम मोहन यादव का शराब बंदी को लेकर ऐतिहासिक ऐलान, मप्र के इन जिलों में शराब पर लगाया जायेगा प्रतिबंध


भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में शराबबंदी को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय की ओर कदम बढ़ा दिया है। धार्मिक नगरीय संस्कृति को संरक्षित करने और राज्य के संत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए, सीएम ने संकेत दिया है कि मध्य प्रदेश के 17 प्रमुख धार्मिक नगरों में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों को मिलेगा पवित्रता का दर्जा
सीएम मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और वहां की आध्यात्मिकता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। संत समाज और नागरिकों की भावनाओं का आदर करते हुए, हमारी सरकार इन धार्मिक शहरों को शराबमुक्त बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।”

इस निर्णय के तहत उज्जैन, अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा, ओंकारेश्वर, मंडला, दतिया, जबलपुर, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, मंदसौर, मंडलेश्वर, बरमान और पन्ना जैसे धार्मिक नगरों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना है।


जनता में उत्साह, संत समाज ने सराहा
मुख्यमंत्री के इस बड़े कदम की संत समाज ने सराहना की है। एक प्रमुख संत ने कहा, “यह निर्णय राज्य की संस्कृति और आध्यात्मिकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मुख्यमंत्री का यह प्रयास अनुकरणीय है।”

राजनीतिक जानकारों की राय
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार का यह निर्णय समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही जनहित में ऐतिहासिक साबित होगा। यह पहल न केवल धार्मिक स्थलों पर शांति और पवित्रता लाएगी, बल्कि युवाओं में नशे के दुष्प्रभाव को कम करने में भी सहायक होगी।

Back to top button