Latestअंतराष्ट्रीय

Big breaking वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर ड्रोन हमला, वीडियो वायरल

2018 8image 11 14 249925070dronattack2 ll

काराकासः लाइव टीवी भाषण के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर ड्रोन हमले का समाचार है  ।  जानकारी के अनुसार हमले में मादुरो बाल-बाल बच गए जबकि 7 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को लाइव टीवी भाषण के दौरान विस्फोटक भरे ड्रोन से मादुरो पर हमला किया गया। हमले के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटनास्थल पर आग लगने के कारण दमकलकर्मियों को बुलाना पड़ा। ड्रोन हमले की पुष्टि करते हुए वेनेजुएला के सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया, ‘मादुरो को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया गया।
11 16 206353070dron attack ll
हमला उस वक्त हुआ जब मादुरो राजधानी कराकस में सैंकड़ो सिपाहियों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।’ड्रोन हमले का एक वीडिया भी सामने आया है। जिसमें मादुरो भाषण देते दिखाए दे रहे हैं। तभी अचानक कुछ धमाके की आवाज सुनाई देती है और वहां मौजूद राष्ट्रपति समेत कई अधिकारी आसमान की ओर देखने लगते हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका शनिवार शाम करीब 5:41 (स्थानीय समयानुसार) हुआ। जांच से पता चला है कि विस्फोटक को ड्रोन से बांधकर यह हमला किया गया।
11 15 165037070drone attack1 ll
उल्लेखनीय है कि बीते मई में ही वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें निकोलस मादुरो ने जीत हासिल की थी। हालांकि मादुरो पर चुनाव में धांधली करने का भी आरोप लगाया था।इस बीच राष्ट्रपति मादुरो ने हमले के पीछे विदेश ताकतों का हाथ होने की बात कही हैं। उन्होंने कहा, ‘ मुझे जान से मारने की कोशिश की गई।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले में को‍लंबिया के कुछ गुटों का हाथ है। साथ ही, कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Back to top button