Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

BIG BREAKING: अयोध्या पर सभी 18 पुनर्विचार याचिका खारिज

नई दिल्ली.अयोध्या जमीन विवाद मामले में शीर्ष अदालत के फैसले को लेकर दायर 18 पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम काेर्ट गुरुवार काे सुनवाई की सभी रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया गया है
। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली 5 जजाें की संविधान पीठ दाेपहर को सुनवाई शुरू की । चार अन्य जजाें में जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिसएसए नजीर, जस्टिसडीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिससंजीव खन्ना शामिल थे।

सुप्रीम काेर्ट ने 9 नवंबर को विवादित 2.7 एकड़ जमीन पर ट्रस्ट के जरिए मंदिर और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। इस फैसले पर पुनर्विचार के लि 18 याचिकाएं दायर की गई थीं। इसमें से अधिकतर याचिकाएं फैसले से असंतुष्ट मुस्लिम पक्षकारों की थीं। निर्मोही अखाड़ा ने भीबुधवार को पुनर्विचार याचिका दायर की। अखाड़ा ने राम मंदिर के ट्रस्ट में अपनी भूमिका तय करने की मांग की थी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply