इस्लामाबाद/बहावलपुर: पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका: टॉप कमांडर सलमान अजहर की संदिग्ध हालात में मौत; ‘अज्ञात’ वाहन ने मारी टक्कर। भारत के खिलाफ सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना सलमान अजहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहावलपुर में एक ‘अज्ञात’ वाहन की चपेट में आने से उसने दम तोड़ दिया। भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी खबर है, क्योंकि सलमान अजहर जैश के शीर्ष रणनीतिकारों में से एक माना जाता था।
पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका: टॉप कमांडर सलमान अजहर की संदिग्ध हालात में मौत; ‘अज्ञात’ वाहन ने मारी टक्कर
भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, सलमान अजहर का अंतिम संस्कार 29 अप्रैल को शाम 4 बजे (पाकिस्तानी समय) बहावलपुर स्थित मार्कज़ सुभानअल्लाह में किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जैश समर्थकों और कट्टरपंथियों की भीड़ जुटी। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के दावे के बाद कई लोग इसे ‘टारगेट किलिंग’ के चश्मे से भी देख रहे हैं।
जैश के कमांडरों का ‘रहस्यमयी’ अंत जारी
यह पहली बार नहीं है जब जैश का कोई बड़ा चेहरा इस तरह अचानक खत्म हुआ हो। पिछले साल 2 जून 2025 को जैश के एक और खूंखार कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज एसार की भी इसी तरह रहस्यमयी मौत हुई थी।
-
अब्दुल अजीज एसार: वह 2016 के नगरोटा हमले का मास्टरमाइंड था और भारत विरोधी जहर उगलने के लिए कुख्यात था।
-
मौत की पहेली: एसार की मौत को संगठन ने ‘हार्ट अटैक’ बताया था, लेकिन उसके वीडियो सामने आने के बाद उसकी मौत पर भी सवाल खड़े हुए थे।
भारत के खिलाफ साजिशों का ‘चेहरा’
सलमान अजहर की मौत जैश संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। वह न केवल भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचता था, बल्कि युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी ट्रेनिंग देने में भी प्रमुख भूमिका निभाता था।

