katniLatest

अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर भंडारणकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज

अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर भंडारणकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज। जिले में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला ने माधवनगर क्षेत्र में सूरज बालानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर भंडारणकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज

16 मार्च को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सूरज बालानी के मकान और दुकान पर छापा मारा। जांच में कुल 22 घरेलू गैस सिलेंडर और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त किया गया। सूरज बालानी ने स्वीकार किया कि वह सिलेंडरों का तौल करके बेचता था और 4 सिलेंडरों की सील हटी हुई थी।

अवैध भंडारण और वितरण के लिए सूरज बालानी ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किए। प्रशासन ने जब्त सिलेंडरों को सुरक्षा हेतु अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव को सुपुर्द कर दिया है। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन के तहत की गई है।

Back to top button