जबलपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन-पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा
Jabalpur Lokayukta Action: पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, जबलपुर-सिवनी में खंगाली जा रही करोड़ों की संपत्ति
जबलपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन-पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा
जबलपुर: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-टू (Assistant Grade-2) सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित आवास, फार्म हाउस समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू कर दी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से विभाग और आरोपी के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
तड़के 5:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई, खंगाले जा रहे दस्तावेज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस की टीमों ने शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर दबिश दी।
-
प्रमुख ठिकाने: जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर स्थित गोविंद स्वीट्स के सामने बने आरोपी सुभाष शर्मा के मुख्य आवास पर कार्रवाई जारी है।
-
अन्य संपत्तियां: इसके अलावा आरोपी के फार्म हाउस, सिवनी स्थित ठिकानों और अन्य अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
-
बैंक खातों और अचल संपत्ति की पड़ताल: लोकायुक्त अधिकारी आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर अघोषित संपत्ति, सोने-चांदी के आभूषण, बैंक पासबुक और जमीनों से जुड़े बेनामी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।








