खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटनी में कोजी, बीकानेर, बाहुबली,शानू मिष्ठानसमेत 10 मिष्ठान भंडारों पर पड़े छापे, सेंपल जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटनी में 10 दुकानों पर छापा, खोया, पनीर और मिठाइयों के सैंपल जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटनी में कोजी, बीकानेर, बाहुबली,शानू मिष्ठानसमेत 10 मिष्ठान भंडारों पर पड़े छापे, सेंपल जब्त
कटनी शहर में उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने शहर के 10 प्रमुख मिष्ठान और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।
इन 10 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल
- कोजी मिष्ठान भंडार (मिशन चौक): खोया पेड़ा, दूध बर्फी और नमकीन।
- इंदौर सेव भंडार (मिशन चौक): बूंदी लड्डू एवं खोया बर्फी।
- बाहुबली दूध भंडार (सिल्वर टॉकीज): पनीर एवं खोया।
- शानू मिष्ठान भंडार (सिल्वर टॉकीज रोड): रसगुल्ला, नमकीन एवं बर्फी।
- बाहुबली खोया भंडार: खोया पेड़ा एवं खोया।
- पटेल मिष्ठान भंडार (पन्ना मोड़): कलाकंद एवं खोया।
- बीकानेर मिष्ठान भंडार (बस स्टैंड): खोया पेड़ा।
- गोरे लाल मिठाई भंडार (पुरानी बस्ती/कचहरी): बूंदी लड्डू एवं कलाकंद।
- ओम साई मिठाई शॉप (बस स्टैंड): लड्डू एवं सलोनी।
लैब रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अमले ने बताया कि संकलित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
-
गुणवत्ता का निर्धारण: लैब रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि खाद्य पदार्थ सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
-
सख्त कानूनी कार्रवाई: यदि जांच में कोई भी सैंपल अमानक, मिलावटी या सब-स्टैंडर्ड पाया जाता है, तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।








