Site icon Yashbharat.com

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय उचित मूल्य दुकान लुरमी से गेहूं चोरी करने वाले,अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260203 WA0047

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय उचित मूल्य दुकान लुरमी से गेहूं चोरी करने वाले,अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्ता

कटनी- बरही थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान लुरमी से शासकीय गेहूं चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए बरही पुलिस ने शासकीय गेहूं चोरों को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवम् थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में ग्राम लुरमी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से में हुई चोरी का खुलासा किया गया। प्रार्थीया राकेश्वकी राय पति रामेश्वर राय उम्र 49 साल निवासी ग्राम लुरमी थाना बरही जिला कटनी की रहने वाली हूँ । ग्राम लुरमी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन श्री गणेशाय नमः स्व सहायता समूह हम लोगो के द्वारा किया जाता है।जिसकी मै अध्यक्ष हूँ । सचिव द्रोपती विश्वकर्मा, सदस्य कपसी विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा,शुभा विश्वकर्मा ,गोमती विश्वकर्मा,भूरी विश्वकर्मा,गोरी बाई विश्वकर्मा राम बाई विश्वकर्मा एव मधू विश्वकर्मा के दवारा संचालन किया जाता है। उक्त दुकान से गरीबों को आबंटित करने हेतु गेहूँ व चावल की भरी बोरियाँ शासन द्वारा प्रदत्त करने पर 25 जनवरी को शासकीय उचित मुल्य की दुकान लुरमी में रखा जाकर ताला लगा दी थी । जिसकी चाभी मेरे पास में रखी थी । 26 जनवरी को मेरे द्वारा दुकान नही खोला गया था रात्रि में 11 बजे दुकान को चेक करायी थी सब ठीक था 27 जनवरी की सुबह 9 बजे गांव का नीलू विश्वकर्मा मुझे बताया कि सुसाईटी के खिडकी की राड टूटी है तब मै व समूह की महिलाए जाकर देखी कि खिडकी की राड टूटी थी कोई अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान में रखी गेहूँ से भरी लगभग 140 बोरियों को दुकान का चैनल गेट व खिड़की की राड तोड़कर अन्दर घुसकर चोरी कर ले गये है । पुर्व में भी 7 जनवरी की रात्रि में दुकान में रखा गल्ला गेहू व चावल की भरी बोरियां कुल 80 बोरी चोरी हो गयी थी । 89 क्विटल गेहू व 28 क्विटल चावल कलु 117 कुन्टल अनाज चोरी चला गया है । जिसकी तलाश पतासाजी गांव में करती रही पता नही चला तब घटना की रिपोर्ट करती हूँ । कार्यवाही करने की कृपा करें । अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 331(3),305 (E) बी एन एस का पाये जाने से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रदीप कचेर पिता रामकिशोर कचेर उम्र 27 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा जिला कटनी,लाल गोविंद उर्फ लाले कुशवाहा पिता कमल कुमार कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी मझगवा थाना बड़वारा जिला कटनी,ताहिर अंसारी पिता मो इस्माइल अंसारी उम्र 26 साल निवासी भूडसा थाना बड़वारा जिला कटनी मध्यप्रदेश .मुकेश कुमार रजक पिता हजारी लाल रजक उम्र 33 साल निवासी भूडसा थाना बड़वारा जिला कटनी,एक अपचारी बालक
को गिरफ्तार किया । पूछताछ में चारों आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया। एवं जिन्होंने बताया कि घटना मे अन्य तीन आरोपी रोशन सिंह, गगन सिंह, एवं राघवेंद्र सिंह भी शामिल हैं जो वर्तमान में फरार है पुलिस ने चोरी गया गेहूं बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP54ZA6724 को भी जप्त किया गया है । इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्र आर अतुल तिवारी, आर विवेक श्रीवास्तव, आर विवेक यादव की मुख्य भूमिका रही। बरही पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए है और शासकीय संपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता स्पष्ट रूप से सामने आई है।

Exit mobile version