NH-52 पर बड़ा हादसा: बारात ले जा रही बस में अचानक आग, बाल-बाल बचे यात्री

Shajapur Bus Fire Incident 2

NH-52 पर बड़ा हादसा: बारात ले जा रही बस में अचानक आग, बाल-बाल बचे यात्री। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मंगलवार दोपहर ग्राम सनकोटा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया।

केतु का मघा नक्षत्र में गोचर 2026: इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, जानें प्रभाव और उपाय

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से गुना बारात लेकर जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया गया। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें-  भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत: 8 नेक्स्ट जनरेशन युद्धपोत के लिए 53,866 करोड़ का रक्षा समझौता, लाखों रोजगार होंगे पैदा