Latestमध्यप्रदेश

Bhopal कांग्रेस के पूर्व सांसद सूरज भानु सोलंकी के बेटा-बेटी पर मामला दर्ज

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से खबर मिल रही है । यहां कांग्रेस के पूर्व सांसद सूरज भानु सोलंकी के बेटा-बेटी पर मामला दर्ज कििया गया है।

हबीबगंज थाने में रुद्रभान सोलंकी और स्वर्णिता सोलंकी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

आवासीय जगह को कमर्शियल बताकर किराए पर देने का आरोप दोनो पर है।

किराएदार ने 10 लाख एडवांस और ढाई लाख रुपए महीने के हिसाब से जगह किराए पर ली थी।

किराएदार ने करीब 1 करोड़ 40 रुपए लगाकर तैयार किया था रेस्टोरेंट्स

नगर निगम और अन्य विभागों के नोटिस आने के बाद पीड़ित को मामले की लगी जानकारी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद रुद्रभान सोलंकी और स्वर्णिता सोलंकी पर मामला दर्ज  किया।हबीबगंज थाना इलाके का मामला है।

Back to top button