रामकृष्ण परमहंस वार्ड में दो विकास कार्यों का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न,महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ विकास कार्यों का शुभारंभ

रामकृष्ण परमहंस वार्ड में दो विकास कार्यों का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न,महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ विकास कार्यों का शुभारंभ

कटनी – शहर के रामकृष्ण परमहंस वार्ड में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम कटनी द्वारा लाखों की लागत से दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया।

 

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

इन विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

 

भूमिपूजन के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की गई, जिनमें साहू हाउस से कबाड़ी मेन रोड तक लगभग 17.60 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य तथा बिलगवां रोड पर 4.46 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बारिश के समय होने वाली समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, रिटेनिंग वॉल और सीसी रोड जैसे कार्यों से शहर की तस्वीर बदल रही है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

 

क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी ने कहा कि वार्ड में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज रहेगी और हर समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

 

भूमिपूजन उपरांत महापौर श्रीमती सूरी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वार्ड का भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पौधारोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Exit mobile version