FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Bharat In Action Mode: विदेश में छिपे 19 आतंकियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, NIA ने तैयार की List

Bharat In Action Mode: विदेश में छिपे 19 आतंकियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, NIA ने तैयार की List, कनाडा और भारत के रिश्तों में आई तनातनी के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विदेश में छिपे आतंकियों पर शिकंजा कस दिया है।

इसी कड़ी में अब कनाडा, यूके, यूएस और दुबई में छिपे 19 भगोड़े खालिस्तान आतंकियों की एक सूची तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक पुराने दर्ज केसों में अब इनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है। इसके लिए एनआईए की टीमें केसों की स्टडी में जुट गई हैं।

एनआईए के सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के नाम इस सूची में शामिल हैं, उन सब पर देश विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं। कई बार इन मुद्दों को केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा चुकी है।

भगोड़ों की सूची में परमजीत सिंह पम्मा, वधावा सिंह बब्बर उर्फ चाचा, कुलवंत सिंह, जेएस धालीवाल, सुखपाल सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ राणा, सरबजीत सिंह, कुलवंत सिंह उर्फ कांटा, हरजप सिंह उर्फ जैपी सिंह, रनजीत सिंह नीटा, गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा उर्फ बाबा, गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी, जसमीत सिंह हाकिमजादा, गुरजंट सिंह ढिल्लों, लखबीर सिंह रोडे, अमरदीप सिंह पूरेवाल, जतिंदर सिंह गरेवाल, दपिंदरजीत और एस हिम्मत सिंह का नाम शामिल हैं।

इससे पहले शनिवार को एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति जब्त की थी। इससे पहले आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

आतंकी कहां छिपे

परमजीत सिंह पम्मा यूनाइटेड किंगडम (यूके)
वधावा सिंह बब्बर उर्फ चाचा पाकिस्तान
कुलवंत सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके)
जेएस धालीवाल संयुक्त राज्य अमेरिका
सुखपाल सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके)
हरप्रीत सिंह उर्फ राणा संयुक्त राज्य अमेरिका
सरबजीत सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके)
कुलवंत सिंह उर्फ कांटा यूनाइटेड किंगडम (यूके)
हरजप सिंह उर्फ जैपी सिंह संयुक्त राज्य अमेरिका
गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा उर्फ बाबा
गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी यूनाइटेड किंगडम (यूके)
जसमीत सिंह हाकिमजादा संयुक्त अरब अमीरात
गुरजंट सिंह ढिल्लों ऑस्ट्रेलिया
लखबीर सिंह रोडे कनाडा
अमरदीप सिंह पूरेवाल संयुक्त राज्य अमेरिका
जतिंदर सिंह गरेवाल कनाडा
दपिंदरजीत यूनाइटेड किंगडम (यूके)
एस हिम्मत सिंह संयुक्त राज्य अमेरिका
रनजीत सिंह नीटा पाकिस्तान

Back to top button