चाहे त्वचा हो या बाल हो इन पर नारियल तेल के फायदे अनेक है आईए जाने कैसे

चाहे त्वचा हो या बाल हो इन पर नारियल तेल के फायदे अनेक है आईए जाने कैसे
आजकल छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आपका डॉक्टर के पास जाना एक आम बात हो गई है। जिसकी वजह से आप western medicines पर ज्यादा निर्भर हुईं हैं। क्या आपको पता है जब हजारों साल पहले डॉक्टर
नहीं थे तब लोग कैसे अपना इलाज करवाते थे? शायद आपको ना पता हो। भारत जैसे देश में जहां पर प्रकृति में आपकी हर समस्या का इलाज छुपा हुआ है। आपकी नानी-दादी आज भी प्रकृति के घरेलू उपायों में विश्वास करतीं हैं।
वहीं अगर आपकी beauty की बात की जाये, तो आजकल बाजार में मिलने वाले beauty product आपकी skin के लिये काफी खतरनाक हो सकते हैं। ये तुरंत ही आपकी beauty को निखारते हैं लेकिन इसके साथ ये आपकी skin को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इन side effects का इलाज करवाने, आप मंहगे-मंहगे skin treatment करवातीं हैं। बिना ये जाने कि आपकी सभी skin problems का इलाज आपके घर में ही मौजूद है। जी हां हम बात कर रहे हैं नारियल तेल की, जो आपकी skin के लिये बेहद ही फायदेमंद है।
चाहे त्वचा हो या बाल हो इन पर नारियल तेल के फायदे अनेक है आईए जाने कैसे
अगर आप सच में अपनी skin को इन समस्याओं से दूर रखना चाहतीं हैं? तो आपको घरेलू उपायों की तरफ कदम बढ़ाना पड़ेगा। वैसे तो आपके घर में कई सारी चीजें उपलब्ध होतीं हैं जिन्हें आप घरेलू उपायों के तौर पर इस्तेमाल कर सकतीं हैं। नारियल तेल भी एक ऐसा प्रकृतिक तेल है जो आपकी skin को हजारों फायदे देता है।
*नारियल तेल ऐसे रखता है आपके बालों और आपकी skin को खूबसूरत
बनाइये अपना makeup remover*
आपके लिये wedding functions से लेकर night parties में खूबसूरत दिखाना बेहद ही जरूरी होता है। इसके लिये आप makeup भी खूब करतीं हैं। Makeup को सही तरीके से लगाना आपके लिये बेहद ही जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही makeup को उतारना भी आपके लिये काफी important हो जाता है। अक्सर आप makeup उतारने के लिये कैमिकल्स से भरे product इस्तेमाल करतीं हैं।
लेकिन अब आप इसे नारियल तेल से आसानी से उतार सकतीं हैं। इसके लिये आपको नारियल तेल को एक cotton में लेना है। इसके बाद आप इसे अपनी आंखो के आस-पास के area में इसे wipe कर सकतीं हैं।ऐसा करने से आपका makeup के साथ-साथ ये waterproof mascara भी उतर जायेगा।
चाहे त्वचा हो या बाल हो इन पर नारियल तेल के फायदे अनेक है आईए जाने कैसे
Dry skin को करता है soft
अक्सर आपकी skin dry हो जाती है। जिसकी वजह से उस पर rashes तक पड़ जाते हैं। इसके लिये अब आपको मंहगे product खरीदने की जरूरत नहीं है। अब आप इसे नारियल तेल से आसानी से ठीक कर सकतीं हैं। इसके लिये आपको थोड़ा-से नारियल तेल की मालिश अपनी dry skin पर करनी है। इसके बाद आपकी skin एकदम soft हो जायेगी।
फटी एड़ियों को बनाता है कोमल
अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आप अपनी एड़ियों और अपने पैरों के अंगूठे का ख्याल रखना भूल जातीं हैं। जिसका नतीजा फटी एड़ियों और अंगूठों में इंफेक्शन के रूप में सामने आता है। इसके लिये आपको अपनी एड़ियों और अपने अंगूठे पर नारियल तेल को अच्छे से rub करना है। इसके साथ ही आपको एक जोड़ी अच्छे socks भी पहनने हैं। अगली सबुह जब आप नींद से जागेंगीं तो आपकी एड़ियां और अंगूठे एकदम soft हो जायेंगे।
चाहे त्वचा हो या बाल हो इन पर नारियल तेल के फायदे अनेक है आईए जाने कैसे
रखेगा आपके lips को soft
Cocnut oil skin benefits lips
आपकी body में पानी की कमी होने से इसका असर आपके lips पर दिखाई देने लगता है। जिसकी वजह से आपके lips dry हो जाते हैं, और फटने लगते हैं। इसके अलावा आपकी incomplete diet भी इसकी जिम्मेदार होती है। इसके लिये अब आपको कैमिकल्स से बने लिप बाल्म लगाने की जरूरत नहीं है। बस आपको एक छोटी चम्मच नारियल तेल लेना है। इसे आप अपने lips पर अच्छे से scrub कर सकतीं हैं। ये आपके lips को कोमल रखेगा।








