Bathinda Military station Breaking : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 लोगों की मौत, अलर्ट जारी

Bathinda Military station News: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार लोगों की मौत की खबर, इलाका सीलपं। जाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह 4.35 बजे फायरिंग की खबर आ रही है। बताया गया है कि इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है। मामला की जांच की जा रही है।


पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग पर बठिंडा एसएसपी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं है। यह आपसी फायरिंग का ही मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर से चार शव मिल चुके हैं। मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं।
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला सादे कपड़े में था। सूत्रों के अनुसार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल दो दिन पहले गायब हुई थी।
लापता हथियार की तलाश की जा रही है।








