बरही पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,कनौर मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, 40 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त

IMG 20261010 WA0063

बरही पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,कनौर मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, 40 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त

कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को बरही पुलिस कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान बरही-अमरपुर रोड स्थित कनौर मोड़ पर शिव मंदिर के पास एक युवक हल्के नीले रंग का थैला लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रेनाजल पारधी (23), पिता माजल पारधी, निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर चार प्लास्टिक की पन्नियों में गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर गांजे का कुल वजन 4 किलो 40 ग्राम निकला।

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बरही में अपराध क्रमांक 794/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे सहित उपनिरीक्षक नरेश झरिया, अश्वनी यादव, विनोद कांत सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।