
Addmission Open In kendriya Vidyalaya Play School Baal Vatica
केंद्रीय विद्यालयों में प्ले स्कूल खोलने का उद्देश्य यह है कि जल्द से जल्द तीन वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चे औपचारिक शिक्षा के दायरे में आ जाएं। बाल वाटिका में खेल-खेल में पढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। बाल वाटिका का उद्देश्य बच्चों के मन से पढ़ाई का डर निकालते हुए उन्हें रोचक तरीके से शिक्षा से जोड़ना और उनका मानसिक व बौद्धिक विकास करना है।
450 में बाल वाटिका की शुरुआत
पहले चरण में प्रदेश में करीब 25 केंद्रीय विद्यालयों में इसकी शुरुआत की जा रही है। वहीं देशभर में 1252 केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में से 450 में बाल वाटिका की शुरुआत की जा रही है। अभी तक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा से कक्षाएं शुरू होती थी, लेकिन अब प्री-प्रायमरी कक्षाएं भी संचालित होंगी। इसमें पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों की भी भर्ती की जा रही है।
बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने पिछले साल केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका शुरू करने के निर्देश दिए थे। मप्र में इसकी शुरुआत इस सत्र से की जा रही है।








