बहोरीबंद पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया खुलासा दामाद ने की ससुर की हत्या

बहोरीबंद पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया खुलासा दामाद ने की ससुर की हत्य

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा अपराधों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतिर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा की विवेचना टीम ने ग्राम सिजहरी में खेत में सोए बेडी चौधरी के अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया।

17 जून को शिवकुमार पिता मिहीलाल चौधरी निवासी ग्राम सिजहरी ने सूचना दिया कि उसका भाई रामबरन उर्फ बेडी चौधरी रोज की तरह 16 जून की रात 11 बजे घर से उरदा की रखवाली करने अपने खेत गया था 17 जून की सुबह 7 बजे देखने पर बेडी चौधरी खेत में बनी मडैया के बाहर खटिया में मृत हालत में मिला इसके सिर व माथे पर गहरी चोटें हैं, सूचना पर मर्ग क्र. 17/2025 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर एफएसएल विशेषज्ञ, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ तथा डाग स्काड को बुला कर जाँच प्रारंभ की गई। संदेह के आधार पर मृतक के दामाद मोनू पिता हुकुमचंद चौधरी उम्र 27 साल निवासी ग्राम गुरजी थाना सिहोरा जिला जबलपुर को जबलपुर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो मोनू चौधरी ने इसकी पत्रि को ससुर बेडी चौधरी व्दारा ससुराल नहीं भेजने एवं फोन से बात नहीं कराने की बात से क्रोधित होकर 16 जून रात 11 बजे घर ग्राम गुरजी से कुल्हाडी लेकर मोटरसाईल से चल कर रात्रि 01 बजे ग्राम सिजहरी पहुँचना उडद के खेत में सोए ससुर रामबरन उर्फ बेडी चौधरी को कुल्हाडी से चार-पाँच बार सिर में मारकर कुल्हाडी खेत में फेक कर वापस घर भाग जाना स्वीकार करने पर मोनू चौधरी की निशादेही में घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल तथा घटना के समय पहने कपडे ग्राम गुरजी व दर्शनी से जप्त कर आरोपी को 18 जून को गिरफ्तार किया।

आरोपी की गिरफ्तारी, जप्ती कार्यवाही करने में निरी. सुरेद्र शर्मा, सउनि ध्रुव सिंह, प्र. आर. 12 रमेश सिंह, आर. 128 कोमल शॉ, 571 अतुल, 743 दीपक सिंह, 710 आशुतेष सिंह की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version