Latest

Suicide :B.Com की छात्रा ने प्रेमी संग नहर में लगाई छलांग, मौत

बड़वाह। बांध की मुख्य नहर में कॉलेज बीय कॉम की छात्रा ने 32 वर्षीय लड़के के साथ छलांग लगा दी, पानी का बहाव काफी तेज था। जिससे दोनों उसमे बह गए। और उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर में युवक-युवती ने छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कूदते और बहाव में बहते देखा। गोताखोराें ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया परंतु पानी के तेज बहाव में उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकाले गए।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास ही बाइक रखी थी। इस पर टंगे बैग में परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर लड़की की पहचान बांडीखार निवासी काजल मंडलोई 20 के रूप में हुई। वर्तमान में यह शासकीय महाविद्यालय बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उधर मृतक युवक की पहचान रूपखेड़ा निवासी इंदर बेनीराम पुनासिया 32 के रूप में हुई।

Leave a Reply

Back to top button