katniLatest

Ayushman Card: कलेक्टर ने दिखाई मानवता शिविर लगाकर वृद्धों को दिलाया आयुष्मान योजना का लाभ

Ayushman Card श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धों को शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर एम के चटर्जी आयुष्मान भारत निर्मायान जिलाधिकारी एव आयुष्मान मित्र शिवम गौतम एएनोज ने आज दद्दा धाम स्थित श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में विशेष शिविर लगाकर यहां निवासरत बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाकर उनको लाभान्वित किया।

शेष बचे अन्य वृद्धों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। योजना प्रभारी एम के श्री चटर्जी ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे अन्य वृद्धो के आधार कार्ड और समग्र आईडी जैसे दस्तावेज न होने की वजह से उनके आयुष्मान कार्ड बनाने में परेशानी आ रही थी हालांकि कलेक्टर श्रीप्रसाद के निर्देश पर इन वृद्धों के आधार कार्ड और समग्र आईडी आदि की जानकारी एकत्र कर उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास जारी है। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य के लिए श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम समिति दद्दा जी शिष्य मंडल ने श्रीप्रसाद की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Back to top button