FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्‍या बनेगा दुनिया का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्‍थल! अभी ये जगहें हैं सबसे मशहूर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्‍या बनेगा दुनिया का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्‍थल! अभी ये जगहें हैं सबसे मशहूर

Ram Mandir: अयोध्‍या बनेगा दुनिया का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्‍थल! अभी ये जगहें सबसे मशहूर हैं । 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी से हो गई है. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है.

राम मंदिर के अलावा पूरी राम नगरी अयोध्या को भी सजाया जा रहा है. कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक शुभारंभ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या देश और दुनिया की सबसे प्रमुख पर्यटक केंद्र बनेगा. इसी के चलते आज हम आपको दुनिया के ऐसी 5 धार्मिक पर्यटक स्थल बताएंगे जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं.

1. गोल्डन टेंपल, अमृतसर

Golden Temple
पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यह सिख समुदाय का एक पवित्र तीर्थ स्थल है. इस मंदिर को हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है. सफेद मार्बल से बने इस मंदिर को 24 कैरट सोने की परत से ढका गया है जिस कारण से इसे गोल्डन टेंपल भी कहा जाता है. यहां पर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे फ्री लंगर सेवा भी मिलती है.

2. तिरुपति बालाजी, आंध्र प्रदेश

Tirupati Balaji  Mandir
तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है. ये मंदिर केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से मोनकामनाएं पूरी हो जाती हैं. ये मंदिर भगवान विष्णु के रूप भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है. इस मंदिर में प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु आते हैं.

3. सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च, इटली

 St. Peter's Basilica Church Italy

इटली में स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च दुनिया के सबसे बड़े चर्च में से एक है. यहां लोग दुनिया भर से लोग आते हैं. इस चर्च में करीब 60 हजार लोग एक साथ प्रर्थना कर सकते हैं. इस चर्च का निर्माण 18 अप्रैल 1506 में हुआ था और 18 नवंबर 1626 को पूरा हुआ था. चर्च के अंदर आपको बेहद सुंदर कलाकृतियां देखने को मिलेंगी जो काफी मनमोहक हैं.

Back to top button