Auto Stand In Katni: महापौर प्रीति सूरी ने निभाया वादा, कटनी में पहली बार बनेगा ऑटो स्टैंड

IMG 20240301 WA0012

रक्षाबंधन पर किया वादा निभाने पहुंची
प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर पहली बार बनेगा ऑटो स्टैं
महापौर प्रीति संजीव सूरी दी ऑटो चालक भाईयो को दी सौगात

Auto Stand In Katni: महापौर प्रीति सूरी ने निभाया वादा, कटनी में पहली बार ऑटो स्टैंड बनेगा प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर ऑटो स्टैंड बनेगा।

नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गत दिवस स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी एवं कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा के साथ वार्ड क्रमांक 3 स्थित प्रियदर्शनी बस स्टैंड ऑटो चालक भाइयों से रक्षाबंधन पर किए गए वादे को निभाने पहुंची।

गत वर्ष राखी के पावन अवसर पर ऑटो चालकों ने महापौर श्रीमती सूरी से राखी बंधवाते हुए ऑटो स्टैंड की मांग रखी थी। जिसके बाद उन्होंने भाइयों की मांग को जायज ठहराते हुए जल्द ही निर्माण का आश्वासन दिया था। स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारियों व अन्य गणमान्य जनों की मौजूदगी में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने अपने भाइयों से किए गए वादे को पूरा करते हुए बस स्टैंड में गत दिवस ऑटो स्टैंड बनाने का भूमि पूजन किया।

प्रियदर्शनी बस स्टैंड में ऑटो स्टैंड ना होने के कारण पूरे बस स्टैंड में ऑटो जहां तहां खड़े रहते हैं। महापौर द्वारा बस स्टैंड में ऑटो स्टैंड की सौगात दिए जाने के कारण ऑटो चालक संघ ने उनके निर्णय के प्रति खुशी जाहिर करते हुए उनका अभिवादन किया।

भूमि पूजन अवसर पर ऑटो चालक भाइयों ने महापौर श्रीमती सूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से ऑटो चालकों के द्वारा बस स्टैंड में ऑटो स्टैंड बनाए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी थी।

इसे भी पढ़ें-  शाजापुर के व्यापारी से पूर्व SP के नाम पर 25 लाख की अड़ीबाज़ी, बंगले के बाहर पुलिसकर्मी ने ली रकम; जांच शुरू

इस दौरान एमआईसी मेंबर लोक निर्माण विभाग डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू, बीना बैनर्जी, शशिकांत तिवारी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, लव साहू, सचिन बहरे, ओमी अहिरवार, विनोद यादव, श्याम पंजवानी, राजू माखीजा, सुरेंद्र गुप्ता, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, उपयंत्री अश्वनी पांडे, पवन श्रीवास्तव, ठेकेदार मैयूर जैन की उपस्थिति रही।