Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Asha Karykarta Salary Double In MP: लाडली बहन के बाद आशा कार्यकर्ता की बारी, डबल प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगा प्रमोशन

Asha Karykarta Salary Double In MP: लाडली बहन के बाद आशा कार्यकर्ता की बारी, डबल प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगा प्रमोशन । राज्य सरकार ने शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई है। इसमें प्रदेश भर की लगभग 50 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगी। लाल परेड मैदान में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

दो हजार से बढ़ाकर चार हजार करने और स्वास्थ्य बीमा की घोषणा

वह आशा कार्यकर्ताओं हर माह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो हजार से बढ़ाकर चार हजार करने और स्वास्थ्य बीमा की घोषणा कर सकते हैं। आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रही हैं।

 

आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम सहित कई राज्यों में प्रोत्साहन राशि के साथ ही राज्य सरकार की ओर से निश्चित मानदेय दिया जाता है, पर मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मद से आशा कार्यकर्ताओं को लगभग दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अजय विश्नोई, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी गुलशन बामरा, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र शर्मा मौजूद रहेंगे।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम