अंबिकापुर: जमीन पर सो रही महिला को कपड़े के अंदर घुसकर करैत सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर: जमीन पर सो रही महिला को कपड़े के अंदर घुसकर करैत सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर: जमीन पर सो रही महिला को कपड़े के अंदर घुसकर करैत सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सांप के डंसने (सर्पदंश) की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम नरकालो में घर के भीतर जमीन पर सो रही एक महिला की करैत सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका 26 जून की रात अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तभी यह हादसा हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

रात 3 बजे नींद में काटा, कपड़ों के भीतर छिपा बैठा था जहरीला ‘करैत’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नरकालो निवासी मुनिया बाई 26 जून की रात अपनी बेटी शीतल और नाती-नातिन के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई हुई थीं। रात करीब 3 बजे अचानक उन्हें शरीर में कुछ काटने का तीखा एहसास हुआ, जिससे उनकी नींद खुल गई।

सांप के डंसने की आशंका पर मुनिया बाई जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। मां की चीख सुनकर बेटी और घर के अन्य सदस्य तुरंत जाग गए। जब उन्होंने रोशनी कर खोजबीन शुरू की, तो मुनिया बाई के कपड़ों के भीतर ही बेहद जहरीला ‘करैत’ सांप छिपा हुआ मिला। सांप को देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे समझ गए कि महिला सर्पदंश का शिकार हो चुकी है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन मुनिया बाई को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

Exit mobile version