Sunday, April 19, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Crash: हादसे पर मध्य प्रदेश में शोक, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख, सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द

Ahmedabad Plane Crash: Ahmedabad Plane Crash: हादसे पर मध्य प्रदेश में शोक, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख, सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द। गुजरात के अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर देश समेत मध्य प्रदेश में शोक की लहर है। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, पीसीसी चीफ समेत कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद ने भी दुख जताया हैं। उन्होंने आज होने वाले भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। कांग्रेस ने पार्टी ने भी सभी कार्यक्रम, पत्रकारवार्ता और आंतरिक बैठकें स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Ahmedabad Plane Crash: हादसे पर मध्य प्रदेश में शोक, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख, सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द

दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। वे यात्री अभी जिंदा हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विमान में भयंकर आग लग गई है। सब धुआं-धुआं हो गया है। एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि