होटल, अस्पताल के बाद लखनऊ के कोचिंग सेंटर की आग में 14 छात्र जिंदा जले, कई झुलसे 

लखनऊ(YASHBHARAT.COM)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड हुआ। जिसमें 14 छात्रों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण आग तेजी से फैली, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारत की पहली मंजिल पर कोचिंग सेंटर चल रहा था जबकि भूतल पर एक क्लिनिक और गोदाम था।दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे छात्रों को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर (KGMU) में भर्ती कराया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उधर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व होटल और अस्पताल में आग से कई लोगों की जान जा चुकी है।

Exit mobile version