अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में आज अधिवक्ता रहे कार्य से विरत

IMG 20250221 WA0062

अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में आज अधिवक्ता रहे कार्य से विर

कटनी -अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में आज अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहे जिसमें बताया गया कि
एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के प्रस्तावित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई, प्रस्तावित संशोधन अधिवक्ताओं की स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, वकालत पर कुठाराघात करता है, जिसका मुखर विरोध करने का संयुक्त निर्णय लिया गया, तथा आज शुकवार को न्यायालीन कार्य से विरत रहने की पूर्ण सहमति व्यक्त की।
अधिवक्ता संघ कटनी के समस्त अधिवक्तागण द्वारा न्यायालयीन कार्य से विरत है अधिवक्ताओं के प्रकरण जो आज सुनवाई हेतु नियत होगे उन्हें अदम पैरवी में निरस्त न किया जाने मांग की गई न ही प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही की जाये, न ही आरोपी के विरूद्ध वारंट जारी किया जावे अर्थात किसी भी प्रकरण में विपरीत कार्यवाही न की जावे, इन मांगों को लेकर अधिवक्ता एक दिन के लिए कार्य से विरत रहेंगे

इसे भी पढ़ें-  MP Police Leave Rules: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की ऑफलाइन छुट्टी पर पूरी तरह रोक, अब सिर्फ EHRMS सिस्टम से ही मिलेगा अवकाश