तिरंगे परिधान में सजी सुदर्शनाओ ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर मनाया गणतंत्र दिवस

तिरंगे परिधान में सजी सुदर्शनाओ ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर मनाया गणतंत्र दिव
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुदर्शनाओं ने उल्लास पूर्वक मनाया गणतंत्र का त्यौहार। स्मृति शेष पूर्व विधायक श्री बच्चन नायक जी के गृह ग्राम घुघरा में ,पूर्व विधायिका
सुदर्शना संरक्षिका श्रीमती सरोज बच्चन नायक जी के मुख्यातिथ्य एवं सुदर्शना अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गवा जी की अध्यक्षता तथा सरपंच नायक जी के विशिष्ट आतिथ्य में गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में घुघरा स्तिथ बाबा भोलेनाथ के मंदिर में सभी ने सामूहिक पूजन आरती कर भोले नाथ की स्तुति की ।द्वितीय चरण में सिद्ध बाबा को प्रणाम कर माल्यर्पण किया । तृतीय चरण में स्मृति शेष बच्चन जी को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यर्पण किया ।
कार्यक्रम के चौथे चरण में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया । इसके बाद तिरंगे परिधानों में सजी सुदर्शनाओं ने देशभक्ति गीतों पर जम कर नृत्य किया
देश मेरा रंगीला रंगीला गीत पर सभी सुदर्शनाएँ उल्लास पूर्वक देर तक तिरँगा लहराते हुए नृत्य करती रहीं ।
कार्यक्रम में विशेष उपस्तिथि श्रीमती हीरामणि बरसैन्या ,अलका सरावगी ,मीना शर्मा ,अनुपमा भार्गव ,नीति वर्मा ,रश्मि कनकने , पूनम गुप्ता ,अनीता सिजरिया , प्रियंका गुप्ता ,अलका अग्रवाल ,सुनीता कनकने ,रूबी बरसैन्या , नीति वर्मा , नयन दीक्षित ,दीपशिखा शिवहरे , आशु सुहाने , रजनी कनकने ,प्रीति सुहाने , प्रीति डेंगरे ,कविता कनकने ,नीता बिचपुरिया ,आरती चौबे , नीरू बाजपेई , नंदिनी नायक इत्यादि की रही । कार्यक्रम के अंत मे सबने सहभोज में छप्पन व्यंजन का आनन्द लिया ।और संजय नर्सरी निकुंज में सेल्फी फोटोग्राफी का आनन्द लिया ।







