मध्य प्रदेश में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त रुख, 50 लाख की जमीन पर की गई कार्रवाई

मध्य प्रदेश में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त रुख, 50 लाख की जमीन पर की गई कार्रवाई

50 लाख की जमीन पर कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई उन दबंगों के खिलाफ की गई है जिन्होंने बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया था।

इस कार्रवाई के साथ ही, प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सरकार की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पूरे राज्य में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

दरअसल मंदसौर में सीतामऊ के गांव बोरखेड़ी जागीर में दबंगों ने सोची-समझी साजिश के तहत सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर सरकारी अमला एक्शन में आया और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर जमीन मुक्त करवाई।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी अपराधियों पर बुलडोजर चलाने में पीछे नहीं है। ताजा घटनाक्रम मंदसौर में सीतामऊ का है। यहां भारी पुलिस बस के साथ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक ही व्यक्ति के कब्जे से पांच हजार स्क्वायर फीट जमीन मुक्त करवाई, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है।

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ी जागीर में एक व्यक्ति द्वारा करीब पांच हजार स्क्वायर फीट की शासकीय जमीन पर दस से बारह फीट ऊंची दीवार बनकर अतिक्रमण किया गया था। बुधवार को सीतामऊ एसडीएम शिवानी गर्ग की उपस्थिति प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाया गया।

 

शासकीय कुआं और पेयजल टंकी पर भी किया कब्जा
उक्त जमीन पर पूर्व से ही शासकीय कुआं है एवं पंचायत द्वारा पेयजल टंकी भी बनाई गई है, जिसको कब्जे में लेकर दीवार बनाई गई थी।
एसडीएम के नेतृत्व में सीतामऊ, सुवासरा, नाहरगढ़, शामगढ़, गरोठ थाना पुलिस बल के साथ बड़ी संख्या में राजस्व अमला मौके पर पहुंचा।
बुलडोजर और जेसीबी की मदद से पहले दीवार को गिराया गया। इस तरह शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

10-12 फीट ऊंची दीवार का बनाकर किया था अतिक्रमण
ग्राम बोरखेड़ी जागीर के जगदीश बंजारा द्वारा ग्राम पंचायत की बनाई गई पानी की टंकी एवं शासकीय कुएं को दीवार बनाकर घेर लिया गया था। दल बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। अतिक्रमणकर्ता द्वारा 10-12 फीट ऊंची दीवार का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। – शिवानी गर्ग, सीतामऊ एसडीएम

 

Exit mobile version