Latest

कोतवाली में गाली गलौज करने वालों पर हुई भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई

कटनी। 6 व 7 नवंबर की दरम्यानीरात किसी बात को लेकर कोतवाली परिसर में वाद-विवाद व गाली गलौज करने वाले दो नामजद युवकों सहित अन्य लोगों पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में अविरल शुक्ला व शुभ सोनी सहित उस समय मौजूद रहकर गाली गलौज करने वालों के विरूद्ध धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक