कोतवाली में गाली गलौज करने वालों पर हुई भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई

IMG 20241108 WA0020

कटनी। 6 व 7 नवंबर की दरम्यानीरात किसी बात को लेकर कोतवाली परिसर में वाद-विवाद व गाली गलौज करने वाले दो नामजद युवकों सहित अन्य लोगों पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में अविरल शुक्ला व शुभ सोनी सहित उस समय मौजूद रहकर गाली गलौज करने वालों के विरूद्ध धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: मुरैना को मिलेगा पहला विश्वविद्यालय, सरकारी नौकरी में 2 बच्चों की शर्त खत्म, 6 जिलों में खुलेंगे विशेष कोर्ट; हजारों करोड़ के निवेश से बदलेंगी MP की तस्वीर