Accident news mp : शाजापुर में बड़ा हादसा, मौके पर ही पति पत्नी की मौत, देखें वीडियो

शाजापुर, मध्य प्रदेश: आज शुजालपुर के अरनिया कला गांव के समीप शाजापुर नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार और बस की टक्कर हुई। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जो शुजालपर के निवासी थे।
जानकारी के मुताबिक, शुजालपुर नेशनल हाईवे पर कार और बस की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की कार में सवार पति-पत्नी के मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शुजालपर के ही रहने वाले बताए जा रहा है।

बताया गया कि कार शुजालपुर से आष्टा और बस पोलायकला से शुजालपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान अरनिया कला के समीप यह सड़क हादसा हुआ।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तिलावद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि इस भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि बस में सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है








