Site icon Yashbharat.com

टिहरी में हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत

IMG 20240801 WA0025

टिहरी में हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत। उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई, जो नरेंद्र नगर क्षेत्र में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बस में 28 यात्री सवार थे, जिनमें से अभी तक 5 की मौत की जानकारी सामने आई है।

टिहरी में हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत

उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां नरेंद्र नगर क्षेत्र में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई. एसडीआरएफ ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 28 यात्री सवार थे. सभी यात्री गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए हुए थे। टिहरी में हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास बस अनियंत्रित हो गई और सीधा लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version